

स्वस्थ जीवनशैली से ही रुकेगा बच्चों में बढ़ता मोटापा
बीकानेर। विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर बच्चों में तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या पर अभिभावक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभिभावकों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया। डॉ. जी. एस. तंवर ने बताया कि बदलती जीवनशैली, जंक फूड का बढ़ता सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों में मोटापे के मुख्य कारण बन रहे हैं। कार्यशाला में डॉ. के. एस. बिठू, डॉ. कुलदीप सिंह बिठू, डॉ. अनिल लाहोटी, डॉ. सारिका स्वामी तथा डॉ. संजीव चाहर भी उपस्थित रहे। सभी विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बचपन में मोटापे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया और समय रहते जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
