

तीन दिवसीय सृजन सौरम-हमारे बाऊजी समारोह 7 मार्च से
बीकानेर। साहित्यकार कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह सृजन सौरम-हमारे बाऊजी का आगाज 7 मार्च को होगा। संयोजक राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रथम दिन पुस्तक-संस्कृति को समर्पित होगा, जिसमें विशेष तौर से बालक-बालिकाओं एवं युवा पीढ़ी को बाल साहित्य निःशुल्क अर्पण किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी में पठन अभिरूचि जाग्रत तो हो और साथ ही इससे पाठक एवं पुस्तक संस्कृति को भी बल मिलेगा। दूसरे दिन 8 मार्च को काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा तथा तीसरे दिन रंगा को आत्मिक श्रद्धासुमन-भावांजलि का आयोजन होगा।
