

भावना और गोमती का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
बीकानेर। उदयरामसर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर की कक्षा 9 की छात्रा भावना नाई तथा कक्षा 7 की छात्रा द्रौपदी का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में हुआ। विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रचनात्मक सोच का विकास करने के लिए इस योजना का संचालन किया जाता है जिसमें प्रत्येक निजी व सरकारी विद्यालयों से पांच-पांच प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों को 10- 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विद्यालय की दो छात्राओं का चयन होने पर प्राचार्य रतन लाल छलाणी, अजय गोदारा उपप्राचार्य सुनीता चंदेल, ममता जोशी, व्याख्याता नीतू कुमारी, लक्ष्मी गोयल, वरिष्ठ अध्यापिका आरती कटारिया, सुमन कड़ेला, अनिता कुमारी, भैरव कुमावत योगिता भाकर, सूची सरदाना मोहम्मद शरीफ, मीरा देवी, विद्या शर्मा, सोनू शर्मा सहित समस्त स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति अभिभावकों तथा ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर छात्रों को बधाई दी।
