

पेड़ बचेंगे तो धरती और जीवन बचेगा
बीकानेर। खेजड़ी वृक्ष को बचाने के लिए पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना 227वें दिन भी जारी रहा और खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने को आज 582वाँ दिन है। बीकानेर धरने पर आये पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया जयपुर ने कहा कि पेड़ बचेंगे तो जीवन बचेगा, पेडों से धरती, पेड़ों से पानी, पेडों से जीवन व पेड़ों में ही सर्वत्र है, उन्होंने कहा कि गुणों से भरपूर रेगिस्तान का खेजड़ी वृक्ष का विनाश दुर्भाग्यपूर्ण है। इनके साथ संजय राणा बागपत निदेशक एस्रो, ज्ञानेन्द्र रावत भी धरने पर आये। धरने पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी अपनी टीम के साथ आये। धरने पर हरिराम खीचड़, शिवदान मेघवाल, शान्तिलाल सेठिया, रामदेव मेघवाल, रामप्रताप वर्मा, कपिल गौड़, सांवरलाल भादू, जयप्रकाश बागड़वा, केदारनाथ खत्री, गोपीचन्द धायल, रामस्वरूप पूनिया, रामसिंह राहड़, बुधराम सीगड़, बुधराम सियाग, हीरू खां टावरी, काशीराम मेघवाल, हुसैन हिन्दुस्तनी, कृष्ण कुमार बिशनोई, अशोक प्रेमी, हनुमान काकड़, शरीफ समेजा, मूलचन्द खत्री, रामेश्वर लाल गोदारा, सुगना राम चौधरी, पूनमराम रिख, सरदार दरबारा सिंह, जयसिंह यादव, मांगेलाल किलानिया, रामचन्द्र माल, ऋषभ माल, चन्दाराम कड़वासरा, रामप्रताप भादू, मिलाप चन्द धतरवाल, सुनील डूडी, राजेन्द्र बिशनोई, बंशीलाल गोदारा, सज्जन कुमार व रामगोपाल बिशनोई आदि।
