Bikaner Bikaner District Rajasthan

गहन चिकित्सकीय अनुभव से बच्चों के बुखार का करे आंकलन

गहन चिकित्सकीय अनुभव से बच्चों के बुखार का करे आंकलन
बीकानेर। भारतीय बाल रोग अकादमी के अध्यक्षीय कार्य योजना 2026 के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम के सान्निध्य में बीकानेर पीडियाट्रिक सोसायटी व सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के बाल एवं शिशु रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रानी बाजार के होटल मरुधर पैलेस में ’’ बच्चों में बुखार’’ की जांच पड़ताल, समझ व उसके इलाज की रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला ’’ फोकस’’ आयोजित की गई। कार्यशाला में गुड़गांव, जयपुर व बीकानेर के निजी एवं सरकारी अस्पतालों के 60 बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों, रेजिडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता चिरायु अस्पताल जयपुर के बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. किशोर अग्रवाल, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर के बच्चों के पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ.गौरव अग्रवाल, गुड़गांव की फोर्टिस अस्पताल की चिकित्सक डॉ. नेहा रस्तोगी, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.जी.एस.तंवर, बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.सी.खत्री, डॉ.महेश शर्मा व डॉ.श्याम अग्रवाल ने बुखार के निरीक्षण, संकेत, समझ और रणनीति मॉडयूल पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *