Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुष्प होली का आयोजन

पुष्प होली का आयोजन
बीकानेर जिला उद्योग संघ में पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ चंग की धमाल पर पुष्प होली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि होली का त्यौहार आपसी मेलजोल व सद्भावना का त्यौहार है जिसमें हर एक व्यक्ति को होली के रंगों में रंग कर सभी प्रकार के आपसी वैमनस्य भुलाकर इस पावन त्योंहार को मनाना चाहिए। श्यामसुन्दर सोनी ने बताया कि जीवन में होली का त्योंहार एक अलग सी ऊर्जा भर देता है। इस अवसर पर लोक गायकों द्वारा चंग की धमाल पर पारम्परिक गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किये गये। विनोद बाफना, लूणकरण सेठिया, राजीव शर्मा, पवन अग्रवाल, प्रवेश गोयल, अंकित यादव, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, राजकुमार ढढा, भंवरलाल चांडक, विनोद जोशी, रामस्वरूप, दिनेश वत्स, टीकूराम चौधरी, किशन मूंधड़ा, अभिमन्यू जाजडा, महावीर दफ्तरी, रामकरण जाजडा, दीपक आचार्य, अक्षय वत्स, राजकुमारी व्यास, हिमानी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *