

पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब
बीकानेर। मुख्यमंत्री ने पीबीएम अस्पताल में न्यूरोपैथी कैथ लैब की स्थापना तथा रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 7 करोड़ रुपए की घोषणा की है। गत दिनों पीबीएम अस्पताल में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त करते हुए सरकार को भिजवाए थे। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर में न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर संभव होगा। इसी प्रकार रेटिना सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता से आंखों की गंभीर बीमारियों का आधुनिक और सटीक इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा और मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की जरूरत कम होगी।
