Bikaner Bikaner District Rajasthan

फाल्गुन महोत्सव में गूंजे भजन

फाल्गुन महोत्सव में गूंजे भजन
बीकानेर। महावीर रांका के कार्यालय में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि फाल्गुन माह में रंग और मस्ती की धूम शुरू हो जाती है और सौहार्द का प्रतीक होली का त्योहार हमें जीवन को उत्साह से जीने की सीख देता है। इसी उद्देश्य से चंग धमाल के साथ फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन से जुड़े पवन महनोत ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव में मोमासर की फाल्गुन मंडली गोमडिया के कलाकारों ने डांस, चंग के साथ धमाल मचा दिया। इस दौरान पूर्व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता मोहन सुराना, चम्पालाल गेदर, देशनोक श्री करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, सीतादान देशनोक, युधिष्ठर सिंह भाटी, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित, जेठमल सेठिया, नरपत सिंह भाटी, मस्त मंडल से विजय मालू, देवेन्द्र बैद, पूनमचंद चौरडिय़ा, विशाल चौपड़ा, पंकज गहलोत, चाँदमल डागा, बजरंग सोखल, शक्ति सिंह, मोहन सिंह भाटी, अजय खत्री, आशा पारीक, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, नरेश नायक, प्रमिला गौतम, गौरीशंकर देवड़ा, मुकेश मालू, मांगीलाल व्यास, लक्की पंवार, सत्यनारायण गहलोत, दाऊलाल हर्ष, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई एवं मुदित बोथरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *