Bikaner Bikaner District Rajasthan

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल की विज्ञान क्लब व करुणा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन वैज्ञानिक ओ.के. हर्ष व डूंगर कॉलेज के प्राचार्य राजेन्द्र पुरोहित, सुनील बोड़ा, एस.बी.आई. के पूर्व बा्रंच मैनेजर चन्द्रशेखर आचार्य, हिन्दी के विद्वान सोमनारायण पुरोहित, भरत व्यास ने किया। इस प्रदर्शनी में शाला के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने 145 से अधिक मॉडल बनाए, जिसमें प्रमुख-महाकुंभ, मंगलयान, शरीर की संरचना, चिपको आंदोलन, ए.आई. रोबोट, भू्रण लिंग परीक्षण, प्रकाश संश्लेषण, सौर ऊर्जा, गोबर गैस प्लांट, प्राकृतिक माध्यम से अम्ल एवं क्षार परीक्षण, रसायनिक अभिक्रियाएंँ, कार्बनडाई ऑक्साइड गैस का निर्माण, ध्वनि से विद्युत का संचालन, भाप का इंजन, हृदय, नेत्र तथा कान की संरचना, परावर्तन, अपवर्तन घटना आदि थे। विद्यार्थियों ने अनेक मॉडल बनाकर आए हुए मेहमानों के सामने उनकी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *