Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा देहात के पदाधिकारी पहुंचे मोदी की सभा में

भाजपा देहात के पदाधिकारी पहुंचे मोदी की सभा में
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा देहात के पदाधिकारी अजमेर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में शामिल हुए। श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर की पावन धरती से देशभर की बेटियों के लिए ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक बेटियों को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मोदी ने राजस्थान के लिए ₹16 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। जनसभा में भाजपा बीकानेर देहात के जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, भवानी पाईवाल, राजाराम ओझा, रामेश्वर पारीक, पवन स्वामी, सी.आर. चौधरी, विजयपाल कुकणा, रजनीकांत सारस्वत सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *