

श्याम फागोत्सव संपन्न
बीकानेर। श्याम धाम मंदिर में आयोजित रंग रंगीला श्री श्याम फागोत्सव संपन्न हुआ। आयोजन में श्याम प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा और मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। ओम जिंदल एवं के.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में राहुल शर्मा दुर्गा गामड़ सुनीता बागड़ी एवं अजय म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। सत्यम ग्रुप आर्ट की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। बाबा को छप्पन प्रकार का भोग अर्पित किया गया।
