

हेडाऊ मेहरी रम्मत पर संवाद व पुस्तक भेंट
बीकानेर। मरुनायक चौक में मरुनायक कला केन्द्र की ओर सेश्रृंगार रस व वीर रस प्रधान ’’ हेडाऊ मेहरी’’ की रम्मत होगी। रम्मत पर गुरुवार को सूचना केन्द्र में पाठकों ने मुख्य कलाकारों से संवाद किया गया। रम्मत के वरिष्ठ कलाकार शिव शंकर गज्जाणी पुरोहित व श्री मरुनायक कला केन्द्र के अध्यक्ष अजय कुमार देराश्री ने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय के उप निदेशक, राजस्थानी कवि व लेखक हरी शंकर आचार्य को रम्मत पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की।
