Bikaner Bikaner District Rajasthan

देशनोक में हुआ अखंड करणी पार्टी का उदय

देशनोक में हुआ अखंड करनी पार्टी का उदय
बीकानेर। क्षत्रिय करणी सेना ने नए राजनैतिक दल अखंड करनी पार्टी की घोषणा शारदा सर्वज्ञ पीठ जम्मू कश्मीर से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देवतीर्थ के सान्निध्य में की गई। डॉ राज शेखावत, संगीता सिंह, राष्ट्रीय गोविन्द सिंह भाटी, भंवर सिंह नरूका, परमवीर सिंह, विक्रम सिंह एवं राजू सिंह देवड़ा तहसील हादा आदि मंचासीन रहे। रडॉ. राज शेखावत ने अखंड करनी पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रहित की राजनीति के लिए इस पार्टी का गठन किया गया है। डॉ. शेखावत ने कहा कि अब केवल आंदोलनों से नहीं, बल्कि नीति, नेतृत्व और सत्ता में भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र और समाज के अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे। यह घोषणा किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की नहीं, बल्कि उस पीड़ा, संघर्ष और संकल्प की आवाज़ है जिसे वर्षों से राष्ट्रवादी, सामान्य वर्ग और सनातन परंपराओं को मानने वाले नागरिक महसूस करते आ रहे हैं।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठ जम्मू कश्मीर से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देवतीर्थ ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अब सनातन, संस्कृति व राष्ट्रहित के लिए सबको एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भेदभाव भूलकर सबसे पहले सबको समान अधिकार मिले और धर्म की ध्वजा सदैव फहराती रहे। धर्म की राह पर चलने वाला कभी भी किसी केे साथ अन्याय, अत्याचार होने नहीं देता, यही हमारे सनातन धर्म की सीख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *