

164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का बुधवार को विभाग की परियोजना अधिकारियों और 40 महिला पर्यवेक्षकों ने औचक निरीक्षण किया । विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के प्रभावी कियान्वयन में प्रबोधन एवं मूल्यांकन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओ को विभिन्न सेवाओ पूरक पोषाहार, शाला पूर्व शिक्षा आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इनका सुपरविजन करते हुए आंगनवाडी केन्द्रो की गतिविधियो में पाई जा रही कमियों के निराकरण के उद्देश्य से शहर में केम्प स्थापित कर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी का औचक निरीक्षण करवाया गया।
