

प्रभारियों ने किया जनसम्पर्कं
बीकानेर। 28 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीनासर में पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रस्तावित जनसभा के लिए जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। खाजूवाला विधानसभा की प्रभारी डॉ. प्रीति मेघवाल ने क्षेत्र की 465 आरडी मंडी, ग्राम पंचायत 507 हैड, में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्कं के दौरान के सरपंच हसन अली, साहिराम गोदारा सहित आदि मौजूद थे। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी पृथ्वीराज कूकणा, नोखा प्रभारी ओमप्रकाश मेघवाल, कोलायत प्रभारी केदारमल कठातला, लूणकरनसर प्रभारी सत्तू खां आदि ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
