

शहर कांग्रेस के प्रत्येक वार्ड से जायेंगे कार्यकर्ता
बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 28 फरवरी को बीकानेर में होने वाले पंचायत राज और निगम चुनाव की सभा को देखते हुए शहर कांग्रेस की रणनीति तय की गई और अलग अलग प्रभार क्षेत्र से जिम्मेदारियां जिलाध्यक्ष द्वारा सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि अब वो समय है जब हमें संगठन को मजबूत और शसक्त करते हुए आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराना है। गोविंदसिंह डोटासरा 28 फरवरी को बीकानेर में कार्यकर्ताओं से बात कर पंचायत राज और निगम चुनाव के लिए जनसभा करेंगे। नितिन वत्सस ने बताया कि बैठक में आनंद सिंह सोढा सुमित कोचर, जाकिर हुसैन नागौरी, शहजाद भुट्टा, प्रदीप शर्मा, प्रफुल्ल हटीला, नंदलाल जावा, महेंद्र देवड़ा कन्हैयालाल कल्ला आदि उपस्थित थे।
