

जल संरक्षण आधारित बागवानी पर कृषक सेमिनार सम्पन्न
बीकानेर। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत श्संरक्षण आधारित बागवानी-सतत विकास का मार्गश् विषयक सेमिनार मंगलवार को स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न हुआ। दो दिवसीय सेमिनार के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय की निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ दीपाली धवन थी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण आधारित बागवानी से ही किसानों की समृद्धि व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल ने बताया कि मृदा नमी संरक्षण, वर्षा जल संचयन व सूक्ष्म सिंचाई तकनीक द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देकर ही किसान आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते है। सेमिनार में जिले के 100 से अधिक युवा प्रगतिशील नवाचारी उद्यान किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उद्यान विभागीय अधिकारी डॉ विजय कुमार बधाई, जोधराज कालीरावणा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अनिरूद्ध, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मपाल, बनवारीलाल सैनी, करणीदान चारण, ओमप्रकाश गोदारा, शिवभगवान इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।
