

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल का होली महोत्सव 1 मार्च को
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन 1 मार्च 2026 को महेश सदन में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्तिमय और पारंपरिक वातावरण का सृजन होगा। मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें समाज के सदस्य एवं कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंडल के सदस्य पवन कुमार राठी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में कलाकार नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल द्वारा होली के पारंपरिक फाग उत्सव गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर देगी।
