

फागणिया फुटबॉल मैच 28 फरवरी को
बीकानेर। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की बैठक आज समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें होली के उल्लास से भरपूर पारंपरिक “फागणिया फुटबॉल” मैच का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी को सायं 5:00 बजे धरणीधर मैदान में करने का निर्णय लिया गया।
आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह अनूठा मैच विचित्र वेश-भूषा धारण किए महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों की दो टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें विभिन्न स्वांगों के माध्यम से होली की पारंपरिक मस्ती और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान बीकानेर की परंपरागत होली की मर्यादा और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही महिलाओं और परिवार सहित आने वाले दर्शकों के लिए अलग से बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गोपाल कृष्ण हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, रामरतन रंगा, जगमोहन आचार्य, किशन स्वामी, महेंद्र पुरोहित, शिवरतन रंगा, श्रीरतन तंबोली, दिलीप बिस्सा, कपिल हर्ष, गिरिराज पुरोहित, अशोक सोनी, प्रकाश चूरा, राजकुमार जोशी, आनंद जोशी, संजय आचार्य, किशोर आचार्य, विनोद महात्मा, चंद्रपाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, रामकुमार रंगा, दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीरतन तंबोली, गिरिराज पुरोहित, दिलीप बिस्सा एवं अशोक सोनी से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं।
