Bikaner Bikaner District Rajasthan

वर्क फ्रॉम होम कार्यक्रम का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान के संदर्भ व्यक्तियों और प्रशिक्षणार्थियों की रही सहभागिता
बीकानेर। महिला अधिकारिता द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपीटी द्वारा पोर्टल की जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया गया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तथा उनकी समानता, समता और गरिमा के साथ काम हेतु राज्य सरकार के निर्देशन में महिला अधिकारिता द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जाता है। इस क्रम में महिलाओं की आजीविका तथा स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम को आरंभ किया गया है।
मुख्य अतिथि विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास ने निरंतर महिलाओं और बालिकाओं के हितों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव के आयोजन पर सक्रिय रूप से भाग लेते हुए बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिफ्ट ड्राइग किट तथा पानी की बोतल इत्यादि दिए गए तथा बच्चियों को सम्मानित करते हुए कहा गया कि नारी शक्ति अपने आप में सक्षम है। आज नारी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बल्कि देखा जाए तो महिला आज पुरूषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर न केवल जीविकोपार्जन बल्कि राजनीति से लेकर सामाजिक सभी मोर्चों पर अग्रणी पंक्ति में खड़ी हैं। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू, व्यापार मंडल के कमल बोथरा, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रवक्ता मंजू सुथार, सुशीला चौधरी औद्योगिक संस्थानों, फर्म इंडस्ट्री और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता की योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत निकिता बिहानी को 8,88,888 रूपए का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं, महिला अधिकारों कर्तव्यों और कानूनों और अधिनियमो पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया तथा जन शिक्षण संस्थान की संदर्भ व्यक्ति और प्रशिक्षणार्थी, स्वयं सेवी संस्थाओं के सचिव, अध्यक्ष, प्रतिनिधि सदस्यों तथा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गुंजन द्वारा किया गया और सभी अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *