Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरकार के आदेश के बाद भी खेजड़ी कटना दुर्भाग्यपूर्ण

सरकार के लिखित आदेश के बाद भी खेजड़ी कटना दुर्भाग्यपूर्ण
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना 219वें दिन भी जारी रहा तथा खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने का 574वाँ दिन रहा। बीकानेर धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमी गंगाबिशन सियाग ने कहा कि सरकार के लिखित आदेश के बाद भी खेजड़ी कटना दुर्भाग्यपूर्ण है, कल जैसलमेर इलाके में खेजड़ियां काटी गई हैं, यह सरकार की वादा खिलाफी है। महापड़ाव इसी शर्त पर स्थगित किया गया था कि अब खेजड़ी नहीं कटेगी, लेकिन लगता है सरकार खेजड़ी व पर्यावरण के प्रति गम्भीर नहीं है धरने पर हीरां बिशनोई, रामगोपाल बिशनोई, शिवदान मेघवाल, महीराम दिलोईया, गंगाबिशन सियाग, रामप्रताप वर्मा, रामदेव मेघवाल, ताहिर खान, हनुमान काकड़, मूलचन्द खत्री, जयप्रकश बागड़वा, सुगनाराम चौधरी, पूनमराम रिख, केदारनाथ खत्री, बुधराम सीगड़, रामचन्द्र माल, कृष्ण कुमार बिशनोई, कपिल गौड़, गोपीचन्द धायल, महेन्द्र भादू, जयकिशन गहलोत, मोहनराम सायच, काशीराम मेघवाल, मदनलाल गोदारा, एलडी मगरा, मालचन्द कस्वां, रामसिंह राहड़, मईनुदीन कोहरी, लादूराम गोदारा व रमेश मेघवाल आदि बैठें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *