Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर में जनसभा एवं लगभग 25,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आज देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम दे रहा है। अजमेर की यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला जनआंदोलन सिद्ध होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ मैदान में उतरे कि यह जनसभा जनसमर्थन का नया इतिहास रचे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि गांव-गांव से कार्यकर्ता व आमजन इस जनसभा में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *