

99.87 पर्सेंटाइल हासिल कर संयम बुच्चा ने किया बीकानेर का नाम रोशन
बीकानेर/नोखा। नोखा निवासी संयम बुच्चा ने जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में 99.87 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर परिवार, समाज एवं बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। संयम की इस उपलब्धि से परिजनों एवं समाजजनों में खुशी की लहर है। संयम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता अपने सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान देना है।
