Bikaner Bikaner District Rajasthan

समाधान पखवाड़े में सेवानिवृत्त बैंकर्स ने उठाई बकाया भुगतान व मेडिकल सुविधाओं की समस्याएं

समाधान पखवाड़े में सेवानिवृत्त बैंकर्स ने उठाई एचआरएमएस, बकाया भुगतान व मेडिकल सुविधाओं की समस्याएं
बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक के समाधान पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को पब्लिक पार्क स्थित सभागार में बैंक प्रबंधन एवं सेवानिवृत्त बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमहाप्रबंधक अरविंद कुमार ने की। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव आर. के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से एचआरएमएस में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने, लंबित बकाया भुगतान शीघ्र करवाने तथा मेडिकल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की गई। साथ ही कई व्यक्तिगत प्रकरणों से संबंधित प्रतिवेदन भी प्रबंधन को सौंपे गए। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन, अभिषेक माथुर, मुख्य प्रबंधक प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता, नरेंद्र पालीवाल सहित संगठन के प्रतिनिधियों में वाई. के. शर्मा-योगी, आर. श्रीमाली, सैयद मुश्ताक अली, एल. एन. मेहता, जे. पी. वर्मा-गुल्लू, के. एन. आर्य, एन. के. गौड़, अली अकबर, बुलाकी राम राठौर, हरि विष्णु गहलोत, आनंद शुक्ला, पी. सी. अग्रवाल और सुरेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रबंधन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *