Bikaner Bikaner District Rajasthan

क्लब फुट प्लास्टर प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

क्लब फुट प्लास्टर प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। मेडिकल कॉलेज अस्थि रोग विभाग एवं क्योर इंडिया इंटरनेशनल के तत्वाधान में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर सभागार में जन्मजात टेढे मेढे पांवों के क्लब फुट प्लास्टर प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सप्रयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. बी. एल. खजोटिया ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका प्रारंभिक अवस्था में पोन्सेटी पद्धति से उपचार से शत-प्रतिशत सुधार संभव है। कार्यशाला में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कार्लटन ब्रूस स्मिथ ने पिरानी स्कोरिंग प्रणाली, ब्रेस के प्रोटोकॉल एवं रिलेप्स की रोकथाम, क्लबफुट विकृति का वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए पोन्सेटी विधि द्वारा क्लबफुट के चरणबद्ध उपचार की सप्रयोग जानकारी दी। डॉ. एल. के. कपिल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यशाला से सरकारी अस्पतालों में उपचार की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के पीड़ित बच्चों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *