

नाल दादाबाड़ी में बड़ी पूजा व मेला 17 को
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से 17 फरवरी मंगलवार को नाल दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी म.सा. की 693 वीं पुण्य तिथि पर नाल दादाबाड़ी में बड़ी पूजा व के मेले का आयोजन किया जाएगा।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि भक्ति संगीत के साथ होने वाली बड़ी पूजा के बाद गुरु प्रसादी का आयोजन रखा है। श्रावक-श्राविकाओं को बीकानेर से नाल ले जाने के लिए बस व्यवस्था पुरानी जेल रोड से दोपहर साढ़े बारह बजे से रखी गई है।
