Bikaner Bikaner District Rajasthan

तेयुप ट्रस्ट ने वर्षगांठ मनाकर दिया सेवा का संदेश

तेयुप ट्रस्ट ने वर्षगांठ मनाकर दिया सेवा का संदेश
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक केंद्र की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में प्रभु जनों के साथ सार्थक समय व्यतीत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए आश्रम में रह रहे जरूरतमंदों की सेवा की गई। मांगीलाल बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा उपक्रम में अध्यक्ष ललित राखेचा, अरुण नाहटा, पीयूष लुनिया, देवेन्द्र डागा, रोशन नाहटा, रोहित बैद एवं ऋषभ लालानी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उमेश सोनी ने कहा कि ट्रस्ट निरंतर समाजोत्थान के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *