Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

यादें गूंजी बिनाका गीत माला की

यादें गूंजी बिनाका गीत माला की
बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा टाउन हॉल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा की जयंती तथा मशहूर उद्घोषक अमीन सयानी को स्मरण करते हुए फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम यादें बिनाका गीत माला की आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरानी यादों से जुड़े सदाबहार तरानों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा थे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से शिक्षाविद श्रीमती अलका डोली पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती डॉ. मीना आसोपा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीताराम गोठवाल, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. मो. आरिफ, डॉ. पी. के. सरीन, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. राकेश रावत, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. योगेश साध, महबूब अली रंगरेज, समुद्र सिंह राठौड़ तथा एम. आर. कुकरेजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *