Bikaner Bikaner District Rajasthan

खेजड़ी संरक्षण हेतु कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर ‘सेवा’ संगठन का प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला

खेजड़ी संरक्षण हेतु कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर ‘सेवा’ संगठन का प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला
बीकानेर। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर ऐसोसिएशन (सेवा) संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार यादव से मिला और विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम मादू ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश भादाणी, नगर संयोजक शैलेन्द्र कुमार यादव, बीकानेर देहात अध्यक्ष बजरंग कस्वा, कुलदीप यादव, हंसराज घोलपुरिया, नापासर के नाथुराम कस्वां तथा एस.पी. इंस्टिट्यूट के संचालक योगेश शुक्ला शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम मादू ने कहा कि सभी शिक्षकों एवं शैक्षणिक संगठनों को अपने नैतिक दायित्व को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण और खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और खेजड़ी के महत्व के बारे में पढ़ाते हैं, इसलिए उनका सामाजिक दायित्व बनता है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश भादाणी ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और नगर संयोजक ने खेजड़ी बचाओ महापड़ाव स्थल पर पहुंचकर संगठन की ओर से समर्थन का आश्वासन दिया। इसी क्रम में 14 फरवरी, शनिवार को संगठन के धोबी धोरा कार्यालय से मार्च रैली एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। नगर संयोजक शैलेन्द्र यादव ने शहर के सभी निजी स्कूल संचालकों एवं पर्यावरण प्रेमियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर खेजड़ी संरक्षण के लिए समर्थन देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *