

राजकीय कन्या महाविद्यालय नापासर में ‘अच्छे बच्चों का निर्माण कैसे करें’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। नापासर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘अच्छे बच्चों का निर्माण कैसे करें’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. घनश्याम बिठू के सानिध्य में हुआ। संगोष्ठी संयोजक सहायक आचार्य डॉ. आर.एन. बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर लाल मूंधड़ा थे तथा अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि बच्चों के पास अच्छी बुद्धि होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अच्छे बच्चों का निर्माण कैसे किया जाए, यह प्रत्येक माता-पिता और शिक्षक के लिए जानना जरूरी है।
मुख्य अतिथि शंकर लाल मूंधड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में दूसरों के प्रति जनकल्याण की भावना विकसित होनी चाहिए। ऐसी भावना ही सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। प्राचार्य डॉ. घनश्याम बिठू ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ बच्चे का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य और कठिन परिश्रम का महत्व समझाते हुए कहा कि जीवन का हर मुकाम दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना सफलता की पहली सीढ़ी है।
संगोष्ठी में छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
