

तेयुप ट्रस्ट द्वारा मरीजों की सार-संभाल
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट गंगाशहर द्वारा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर की पांचवी वर्षगांठ के अंतर्गत राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल गंगाशहर में सेवा कार्य के अंतर्गत मरीजों की सार संभल की गई। इस अवसर पर जतन दुगड़, महेन्द्र चोपड़ा, बच्छराज रांका, डॉ मुकेश की उपस्थिति रही। तेयुप ट्रस्ट द्वारा नेत्र चिकित्सा हेतु गंगाशहर नागरिक परिषद को सहयोग राशि प्रदान की गई। ललित राखेचा ने बताया कि सेवा के इस कार्यक्रम में पीयूष लूणिया, विजेन्द्र छाजेड़, उमेश सोनी, देवेन्द्र डागा, मांगीलाल बोथरा, रोहित बैद, कुलदीप छाजेड़, ऋषभ लालाणी, विपिन बोथरा की सक्रियता रही।
