

महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा व पंच पंचायत पूजा का होगा आयोजन
बीकानेर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नवलेश्वर मठ, श्री विवेकनाथ जी की बगेची, नत्थूसर बास, बीकानेर में योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बगेची के सेवादार नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि आयोजन रविवार, 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच-पंचायत पूजन सहित भगवान शिव के चार प्रहरों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पंडित जुगलकिशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा ,जबकि यह महोत्सव पूज्य संतों की पावन उपस्थिति में आयोजित होगा जिसमें श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ से जुड़े श्रद्धालुभक्तों सहित बीकानेर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भक्त आयेंगे।
