Bikaner Bikaner District Rajasthan

बारह गुवाड़ बालिका स्कूल को कम्प्यूटर, इन्वर्टर व लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध

बारह गुवाड़ बालिका स्कूल को कम्प्यूटर, इन्वर्टर व लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध
बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्कूल में संचालित हो रही राजकीय बारहगुवाड़ बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल की 183 छात्राओं को कम्प्यूटर लैब सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं की सौगात मिली है। शाला प्रिंसिपल तंवर ने बताया कि कक्षा 9 से 12वीं तक की 183 छात्राओं के लिए कम्प्यूटर लैब की आवश्यकता थी, जिसे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष ने 10 कम्प्यूटर भेंट करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्रदान की। बुधवार को क्यूबेशन कन्सलिटंग प्रा.लि. कम्पनी गुडग़ांव के फाउंडर प्रिंसिपल चंद्रेश हर्ष एवं पूर्व यूआईटी चौयरमेन महावीर रांका ने कम्प्यूटर लैब का शुभारम्भ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए भामाशाह चंद्रेश हर्ष ने कहा कि कहा कि बालिकाओं को यदि अपना भविष्य संवारना है तो उन्हें एक टारगेट तय कर पढाई में जुटना होगा। महावीर रांका ने कहा कि समाजसेवी चन्द्रेश हर्ष के प्रयासों से बारह गुवाड़ बालिका स्कूल में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना साकार होगा। रांका ने कहा कि बालिकाओं के लिए शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे वह अपने भविष्य को संवार सकती हैं। ट्रस्ट के माध्यम से ही शाला के शौचालय के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करवाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *