Bikaner Bikaner District Rajasthan

पायलट को दी श्रद्धांजलि

पायलट को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जयंती पर गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश पायलट के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण करते हुए नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने कहा कि अगर पार्टी में नेता अच्छे और ईमानदार हों तो बड़े पदों पर रहकर जननेता बना जा सकता है। इस अवसर पर गजेन्द्र सांखला गजानन्द शर्मा सत्तू खां आदि ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *