Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुष्करणा सावा: वधु पक्ष के 108 परिवारों को सामूहिक भेंट

पुष्करणा सावा: वधु पक्ष के 108 परिवारों को सामूहिक भेंट
बीकानेर। सामाजिक सहभागिता, सहकारिता और सामूहिकता का अनुपम उदाहरण पुष्करणा ओलंपिक सावा बीकानेर की सांस्कृतिक परंपरा का एक विशिष्ट और ऐतिहासिक आयोजन है। इस मौके पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत वधु पक्ष के 108 परिवारों को सामूहिक रूप से भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर शगुन स्वरूप नकद राशि, वधुओं के लिए साड़ियाँ (बेस) तथा घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की। अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया कि व्यापार मंडल केवल व्यापारिक हितों तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों के कार्यों के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। कमल कल्ला ने व्यापार मंडल की इस जनसहभागिता आधारित पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *