Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुष्करणा सावा: श्रीराम मंदिर परिवार द्वारा कन्याओं को पलंग वितरण

पुष्करणा सावा: श्रीराम मंदिर परिवार द्वारा कन्याओं को पलंग वितरण
बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर श्रीराम मंदिर परिवार द्वारा पुष्करणा ओलम्पिक सावे पर स्वर्गीय पन्नालाल पुरोहित की स्मृति में कन्याओं को उपहार स्वरूप उपयोगी सामग्री वितरित की गई। श्रीराम मंदिर की स्थापना वर्ष 1993 में की गई थी। स्व. पन्नालाल जी पुरोहित के स्वर्गवास के पश्चात् उनके ज्येष्ठ पुत्र पवन पुरोहित द्वारा उनके द्वारा प्रारम्भ किए गए इस पुनीत कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष ओलम्पिक सावे पर कन्याओं को गद्दे सहित पलंग वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 6 फरवरी को कन्याओं को बैड सीट एवं तकियों का सेट भी प्रदान किया जाएगा। इस सेवा कार्य में महावीर प्रसाद, रमेश, नरेश, विनोद, श्रीराम, जयराम सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघराज मूथा ने किया, कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित नथमल पुरोहित के करकमलों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *