

मां सरस्वती वेदाश्रम में 6 फरवरी को होगा जनेऊ संस्कार कार्यक्रम
बीकानेर।मां सरस्वती वेदाश्रम में जनेऊ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित किशन छंगाणी के आचार्यत्व में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, रुद्र कलश, सोंग्स मातृका, विष्णु भगवान एवं वेदमाता गायत्री के विधिवत पूजन से की गई। जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के प्रथम दिन आज यज्ञोपवीत धारण करने वाले बटुकों का प्रायश्चित क्रम एवं हवन संपन्न कराया गया। वेदाश्रम के प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि इस वर्ष वेदाश्रम में कुल 21 बटुकों का जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर भैरवगिरि मठ आश्रम के अधिष्ठाता इंद्रानंद गिरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी यज्ञोपवीत धारण करने वाले बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिष आचार्य एवं पंचांगकर्ता पंडित राजेंद्र किराडू थे। उन्होंने जनेऊ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बटुकों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नारायण पुरोहित एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा पुरोहित ने यज्ञ कार्य विधिवत संपन्न करवाया। इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित, पंडित उमेश किराडू, पंडित सुरेश किराडू, पंडित मदन पुरोहित, पंडित संतोष व्यास, लोकेश व्यास, मोहित बिस्सा, ऋषि पुरोहित, मुरली शर्मा, मनोहर पुरोहित, पवन जोशी, सीन महाराज, श्रीलाल किराडू सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
