Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाल विवाह रोकथाम : जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह रोकथाम : जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। ‘समाज जागे, बाल विवाह त्यागे’ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार को डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित कान गणेश मंदिर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल अधिकारिता विभाग के अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी बाधक है। मंदिर के पुजारी श्याम गहलोत व मीना ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया तथा शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में प्रवेश आचार्य, सरिता राठौड़, लक्ष्मी नारायण एवं दर्शनार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में टीम द्वारा शपथ पत्र भरवाये गये तथा आमजन के अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग या चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *