Bikaner Bikaner District Rajasthan

तिलम संघ में बनाया जाए लघु उद्योगों के लिए फ़ूड जोन

image description

तिलम संघ में बनाया जाए लघु उद्योगों के लिए फ़ूड जोन
बीकानेर। जिला उद्योग संघ एवं फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड इंडस्ट्री ने जिला कलक्टर से मिलकर बीकानेर के शहरी क्षेत्रों में स्थापित लघु उद्योगों को इकाई स्थापना एवं उत्पादन बढाने हेतु उचित स्थान दिलवाने के लिए बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित दशकों से खाली पड़े तिलम संघ में लघु उद्योगों हेतु फ़ूड जोन की स्थापना बाबत चर्चा की। अध्यक्ष व राजीव शर्मा एवं हनुमान झंवर ने बताया कि तिलम संघ 1 लाख 32 हजार मीटर का भूखंड है। जो कि वर्ष 2002 से बंद पड़ा है। इस संबंध में पापड़, भुजिया, बड़ी व नमकीन के उद्यमियों द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ से ऐसी खाद्य आधारित लघु उद्योगों का फ़ूड जोन स्थापना बाबत किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *