Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

हर आयो हर आयो विवाह गीत का लोकार्पण

हर आयो हर आयो विवाह गीत का लोकार्पण
बीकानेर। पुष्करणा सावे की गौरवशाली परंपरा को संगीत के माध्यम से जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से परम्परा संगीत कला केंद्र, बीकानेर ने एक विशेष पहल करते हुए विवाह गीत ‘हर आयो हर आयो’ का लोकार्पण बीकानेर शहर की रंगों की बगीची में आयोजित समारोह में किया। लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की सोच के साथ इस सुमधुर गीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया गया है और इसे YouTube चैनल पर रिलीज किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे बीकानेरी और संगीत सावे के उल्लास से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकगीत हमारी संस्कृति की आत्मा हैं और इस गीत के माध्यम से सावे की पारंपरिक रस्मों, भावनाओं और उत्सवधर्मिता को सुंदर संगीतबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है। गीत का निर्देशन राजनारायण पुरोहित ने किया है, संगीत संयोजन महेश व्यास का है, जबकि मधुर गायन अक्षिता जोशी एवं निवेदिता व्यास ने किया है। लोकार्पण समारोह में संगीत प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा सभी ने इस प्रयास को बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की सराहनीय पहल बताया। अंत में संस्था की ओर से उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *