

कांग्रेस ने मनरेगा श्रमिकों के साथ किया प्रदर्शन
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देंशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात व शहर) के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज चौराहे पर मनरेगा श्रमिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, लूणकरनसर प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, यशपाल गहलोत आदि ने मनरेगा श्रमिकों को सम्बोधित किया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज चौराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउण्ड पर राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी कटाई को लेकर हो रहे महापड़ाव व आन्दोलन को पैदल यात्रा कर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी, कांर्ग्रेसजनों एवं मनरेगा श्रमिकों ने समर्थन दिया।
