Bikaner Bikaner District Rajasthan

एकता दौड़ का आयोजन

एकता दौड़ का आयोजन
बीकानेर/जोधपुर जोधपुर सैन्य स्टेशन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर युवाओं में सेवा परम धर्म की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 700 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों, अभिभावकों तथा कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एकता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक रहा। यह दौड़ नई पीढ़ी को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित आदर्शों, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनी। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *