Bikaner Bikaner District Rajasthan

100 करुणा क्लब स्कूल्स का सम्मान

100 करुणा क्लब स्कूल्स का सम्मान
बीकानेर। करुणा इण्टरनेशनल संस्था का वार्षिक अधिवेशन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन – समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने कहा कि समारोह में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता, जीव दया, अहिंसा, करुणा, राष्ट्र भक्ति, नशामुक्ति, शाकाहार इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 100 करुणा क्लब स्कूल्स को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, बैग, डायरी एवं करुणा साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट करुणा क्लब अवार्ड के अंतर्गत शान्ति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय प्रथम, नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वितीय, श्री पूर्णेश्वर ज्ञान मंदिर तृतीय तथा श्री रामबक्श मेमोरियल स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहे। संस्था के सचिव राजेश रंगा ने बताया कि करुणा क्लब के उद्देश्यों के अनुसार जीव दया एवं अहिंसा के माध्यम से सेवा कार्य करने वाले विभिन्न स्कूल्स के 20 विद्यार्थियों को दयावान अवार्ड से नवाजा गया। पहले पांच स्थानों पर क्रमशः मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, कृतिका रंगा, धीरज गहलोत एवं किसना सोलंकी को दयावान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पांचों स्टूडेंट्स को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट्स दिए गये तथा शेष 15 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *