Bikaner Bikaner District Rajasthan

माता वैष्णो देवी एवं सोमारनाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया

माता वैष्णो देवी एवं सोमारनाथ महादेव मंदिर का 40वां स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया गया
बीकानेर। अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्णो देवी एवं सोमारनाथ महादेव मंदिर का 40वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवी स्वरूप नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं को तिलक लगाया गया, चुनरी ओढ़ाई गई, श्रीफल भेंट किए गए तथा उन्हें प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों एवं गुलाबों से आकर्षक रूप से सजाया गया। माता वैष्णो देवी, शिवलिंग एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धा भाव से भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर संचालक श्याम सिंह राजवी, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, यशवंत सिंह राजवी, अजय सिंह भाटी, नत्थू कट्टा, भूपेंद्र सिंह, भानसिंह सिंह, ताराचंद उपाध्याय, नवनीत सिंह, गजेन्द्र सिंह भाटिया, राहुल गहलोत, महेश गहलोत सहित मंजू देवी, उषा देवी, रविना विश्नोई, कविता गुप्ता एवं अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *