Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस ने गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने गांधी को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, बी.डी. कल्ला, गोविन्दराम मेघवाल, यशपाल गहलोत के सानिध्य में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित उनका स्मरण किया गया। सियाग ने गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। मेघवाल ने कहा कि गांधी हमारे विचार, व्यवहार और संघर्षों का मार्गदर्शन करते हैं। कल्ला ने कहा कि गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की अनुपम मिसाल है।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, मार्शल ने बताया कि इस कार्यक्रम में गिरधारी लाल प्रजापत, मनोज किराडू, मुमताज शेख, नवनीत कौर, आशा देवी स्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *