Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 2 फरवरी को ‘एक शाम रवि–बप्पी लहरी और जॉय मुखर्जी के नाम’

सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 2 फरवरी को ‘एक शाम रवि–बप्पी लहरी और जॉय मुखर्जी के नाम’
बीकानेर। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होने जा रहा है। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा आगामी 2 फरवरी को प्रख्यात फिल्म संगीतकार रवि, बप्पी लहरी तथा लोकप्रिय फिल्म अभिनेता जॉय मुखर्जी की स्मृति में ‘एक शाम रवि–बप्पी लहरी और जॉय मुखर्जी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह संगीतमय कार्यक्रम महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम होगा। संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के उन कलाकारों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है, जिन्होंने अपने संगीत और अभिनय से फिल्म जगत को अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एन. डी. रंगा, अध्यक्ष सखा संगम, उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. आर. मुगल करेंगे। संगीतमय संध्या के दौरान सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के प्रतिभावान सदस्य संगीतकार रवि, बप्पी लहरी तथा अभिनेता जॉय मुखर्जी की फिल्मों के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल संगीत प्रेमियों को पुराने सुनहरे दौर की याद दिलाएगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी हिंदी फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत से परिचित कराएगा। कार्यक्रम को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *