

ऊंट उत्सव के सहयोगियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव 2026 की श्रंखला में बीकानेर जिला उद्योग संघ में पहली बार आयोजित मान मनुहार कार्य्रकम में बीकानेर जिला उद्योग संघ में स्टॉल लगाकर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को बीकानेर के प्रचलित उत्पादों की जानकारी देने वाले उद्योगपतियों व व्यापारियों का सम्मान किया गया। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीर रांका और डॉ पुखराज साध, कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत थे। इस अवसर पर वूलन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने पर नवरतन मल अशोक कुमार सुराणा गेवरचंद संतोकचंद देशी विदेशी पर्यटकों एवं आमजन हितार्थ मनमोहक मटकी के साथ प्राकृतिक शीतलता का झरना स्थापना हेतु संदीप नौलखा आदि का सम्मान किया गया।
