Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

रंगकर्मी हर्ष का सम्मान

रंगकर्मी हर्ष का सम्मान
बीकानेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी राम सहाय हर्ष को कला एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान के सचिव विजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अभिनय एवं निर्देशन के माध्यम से विशिष्ट पहचान रखने वाले हर्ष की सैकड़ों नाट्य प्रस्तुतियाँ देश के विभिन्न शहरों में मंचित हो चुकी हैं। जन-जागरूकता के उद्देश्य से किए गए उनके नुक्कड़ नाटकों की एक सशक्त और लंबी श्रृंखला रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग 150 वृत्तचित्रों के माध्यम से सामाजिक विषयों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *