

सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
बीकानेर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रवींद्र रंगमंच पर देशभक्ति और राजस्थान की सतरंगी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। मेलबोर्न सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर ने किया। इस दौरान 16 विद्यालयों के लगभग 300 बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक जेठानंद व्यास मीणा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
