Bikaner Bikaner District Rajasthan

यंग वोटर्स साइकिल रैली का आयोजन

यंग वोटर्स साइकिल रैली का आयोजन
बीकानेर। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार सुबह श्श्यंग वोटर्स साइकिल रैलीश्श् का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से इस साइकिल रैली का आयोजन बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ बीएसएफ के मुख्य द्वार पर बीएसएफ डीआईजी श्री अजय लूथरा, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट संदीप लांबा, फिट इंडिया के सुरेंद्र कुकणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जूनागढ़ किले तक पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, सुरक्षाबल के जवान, खिलाड़ी, यंग वोटर्स एवं फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट दृ मेरी पहचान” जैसे प्रेरक नारे लगाए। इस अवसर पर बीएसएफ डीआईजी श्री अजय लूथरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर युवा वर्ग की भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नई ऊर्जा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *